देवास। मध्यप्रदेश के देवास जिले में सामूहिक विवाह सम्मेलन के नाम पर 42 दूल्हों के साथ बड़ा धोखा सामने आया है। आरोपियों ने सोशल मीडिया पर खूबसूरत मॉडलों की तस्वीरें दिखाकर युवकों से शादी कराने का झांसा दिया और उनसे हजारों रुपये वसूल लिए। तय तारीख पर दूल्हे बारात और परिजनों के साथ मंडप पर पहुंच गए, लेकिन रात तक कोई दुल्हन नहीं आई।जानकारी के अनुसार भोपाल, शाजापुर सहित कई जिलों से युवक देवास पहुंचे थे। उन्हें बताया गया था कि माता टेकरी क्षेत्र में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित होगा और इंदौर के अनाथ आश्रम से दुल्हनें लाई जाएंगी। आरोपियों ने दावा किया था कि शादी के साथ दहेज का सामान भी दिया जाएगा। इसके एवज में प्रत्येक युवक से 12 हजार से 20 हजार रुपये तक लिए गए थे।पीड़ितों ने बताया कि सोशल मीडिया पर लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर उनसे दुल्हन पसंद करवाई गई थी। कई युवक किराए की कार लेकर देवास पहुंचे थे, जबकि कुछ ने गांवों में शादी की तैयारियां भी कर ली थीं। रविवार सुबह से सभी युवक इंतजार करते रहे, लेकिन देर रात तक कोई आयोजन नहीं हुआ। इसके बाद दूल्हों और उनके परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।सूचना मिलने पर BNP Police Station पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाने ले जाया गया। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने करीब एक महीने से युवकों से ऑनलाइन संपर्क कर दस्तावेज और पैसे जमा करवाए थे।पीड़ित राहुल मीणा ने बताया कि उन्हें कहा गया था कि इंदौर के अनाथ आश्रम से दुल्हनें आएंगी और माता टेकरी पर विवाह कराया जाएगा। वहीं मुकेश दास बैरागी ने पुलिस को बताया कि उसके भाई ने इंदौर की लड़कियों से शादी कराने की बात कही थी।मामले में थाना प्रभारी Preeti Katare ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मुख्य आरोपी मुकेश दास बैरागी विदिशा का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि उसका भाई इंदौर में काम करता है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका भी सामने आ सकती है।फिलहाल आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन तथाकथित पत्रकारों और जिला पंचायत सदस्य पति पर वसूली का आरोप, 4 गिरफ्तार मनाली में ऑस्ट्रेलियाई पैराग्लाइडर पायलट क्रैश, 20 घंटे बाद हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू