जेसीबी मशीन से तालाब सौदर्णीयकरण का वीडियो हुआ वाइरल। शिकायत पर मनरेगा अधिकारी और जनपद सीईओ मौन। कशियारी रीवा। रीवा जिले के जनपद पंचायत जवा अंतर्गत कई ग्राम पंचायतों में सरपंच सचिव और रोजगार सहायकों की मनमानी एवं लापरवाही देखने को मिलती रहती है जिसकी शिकायत और खबर का प्रकाशन भी किया जाता है लेकिन जिला पंचायत और जनपद पंचायत में बैठे जिम्मेदार जांच व कार्यवाही न कर दिखाने के लिए नोटिस भेजकर भ्रष्टाचार का खानापूर्ति कर लेते है, इसी बजह से उनके हौशले बुलंद है। हाल ही में जवा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी के तालाब कांटी 61 में जेसीबी मशीन से तालाब गहरीकरण का वीडियो और बीते वर्ष देवरी ग्राम पंचायत के तालाब में जेसीबी मशीन से काम होने का वीडियो वाइरल हुआ था जिसका खबर का प्रकाशन भी हुआ,लेकिन जांच व कार्यवाही शून्य। इसी तरह से जवा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कशियारी से एक वीडियो वाइरल हुआ है जिसमे तालाब सौदर्णीयकरण के नाम पर जेसीबी मशीन से कार्य कराया जा रहा है जो गरीबो के हक को मारा जा रहा।जबकि उक्त कार्य ग्राम पंचायत के बेरोजगार मजदूरों से कराना चाहिए था ताकि शासन के मंशानुसार उन्हें ग्राम पंचायत में ही काम मिल सके और उनके पलायन को रोका जा सके, लेकिन उक्त कार्य सरपंच सचिव मजदूरों से न कराकर जेसीबी मशीन से कराया गया है, शिकायत पर मनरेगा अधिकारी और जनपद सीईओ मौन है। ग्रामीणों का आरोप है कि सभी ग्राम पंचायतों में जेसीबी मशीन से कार्य होगा लेकिन पेमेंट फर्जी लेवरो की फोटो खींच कर मास्टर रोल भर दिया जाता है और उस राशि निकाल को निकाल कर भ्रस्टाचार किया जाता है जिसकी आज भी सभी ग्राम पंचायतों की जांच की जाए तो हकीकत सामने आ सकती है। इसी तरह से कशियारी तालाब में अतिक्रमण है लेकिन अतिक्रमण न हटाकर सौदर्णीयकरण के नाम पर जेसीबी से कार्य कराया जा रहा है। सवाल यही की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच करे तो करे कौन? वही ग्रामीणों ने आरोप लगाया है ग्राम पंचायत सचिव विजय विश्वकर्मा कभी ग्राम पंचायत मे नहीं आते है सिर्फ 15 अगस्त और 26 जनवरी को आते है जिस कारण ग्रामीणों को हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी नही मिल पाती है और किसी कार्य के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी की पहली झलक, 7 फीट ऊंचा हिम शिवलिंग बना दिल्ली का दल इंदौर पहुचा, स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू_ 31 मई तक चलेगा सर्वेक्षण
You must be logged in to post a comment.