बीएसएफ जवानों ने किए पहले दर्शन, 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्राप्रदीप चौधरी। अमरनाथ की पवित्र गुफा से बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। इस वर्ष गुफा में करीब 6 से 7 फीट ऊंचा प्राकृतिक हिम शिवलिंग बना है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।जानकारी के अनुसार सबसे पहले बीएसएफ जवानों ने पवित्र गुफा में पहुंचकर बाबा बर्फानी के दर्शन किए। हिम शिवलिंग के दर्शन और तस्वीरें सामने आने के बाद देशभर के श्रद्धालुओं में अमरनाथ यात्रा को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंचते हैं। इस बार अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा यात्रा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।बर्फ से प्राकृतिक रूप से बनने वाले हिम शिवलिंग को श्रद्धालु भगवान शिव का स्वरूप मानते हैं। गुफा में शिवलिंग के आकार को इस बार काफी शुभ माना जा रहा है।यात्रा मार्गों पर सुरक्षा, स्वास्थ्य और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ट्विशा शर्मा मौत मामला: पति 7 दिन की रिमांड पर, CBI जांच और दोबारा पोस्टमार्टम से केस में बड़ा मोड़ कशियारी ग्राम पंचायत में गरीबो का हक मार रहे सरपंच,सचिव और रोजगार सहायक