बड़नगर। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में अपहृत एवं गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी तथा फरार एवं वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़नगर पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए एक ही दिन में तीन गुमशुदा व्यक्तियों को दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया।पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आलोक शर्मा एवं एसडीओपी बड़नगर महेन्द्र परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार व उनकी टीम ने यह कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार 23 मई 2026 को एक फरियादिया ने थाना बड़नगर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 14 वर्षीय भतीजी मोबाइल चलाने की बात पर डांटने से नाराज होकर बिना बताए घर से चली गई है। सूचना पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 308/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तत्काल टीम गठित की। साइबर सेल की मदद और परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मात्र 5 घंटे में बालिका को रतलाम से दस्तयाब कर सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया।इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि करीब 10 वर्षीय एक बालक बस स्टैंड पर अकेला घूम रहा है। पूछताछ में उसने अपना नाम सोनू पिता पंकज मईड़ा निवासी घटालिया, राजस्थान बताया। बालक सिंगत रावटी से गलत ट्रेन में बैठकर बड़नगर पहुंच गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसके परिजनों से संपर्क कर बालक को सकुशल सुपुर्द किया।वहीं थाना बड़नगर के गुम इंसान क्रमांक 50/2026 में दर्ज मामले में गुमशुदा अंगुरी को भी पुलिस ने इंदौर से दस्तयाब किया। बताया गया कि वह अपने पहले पति को छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई थी। पुलिस ने महिला को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया।इस कार्रवाई में निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, सउनि गोवर्धनदास बैरागी, सउनि सरदारसिंह भगोरा, सउनि सुनील देवके, प्रधान आरक्षक राहुलसिंह राठौर, प्रधान आरक्षक हेमराज खरे, आरक्षक हितेश हाड़ा, नारायण सरा, स्वरुप हिरवे, मनोहर मोहरी एवं कैलाश गरवाल की सराहनीय भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दिल्ली का दल इंदौर पहुचा, स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू_ 31 मई तक चलेगा सर्वेक्षण कॉम्बिंग गश्त में बड़ी कार्रवाई, हत्या का फरार आरोपी सहित 9 वारंटी गिरफ्तार