बड़नगर। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में फरार, स्थाई, गिरफ्तारी एवं इनामी वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़नगर पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त के दौरान हत्या के मामले में एक माह से फरार आरोपी आदर्श शाह सहित 9 वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आलोक शर्मा एवं एसडीओपी बड़नगर महेन्द्र परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार व उनकी टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार 23 मई 2026 को कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाना क्षेत्र में फरार, स्थाई, गिरफ्तारी, वसूली एवं इनामी वारंटियों की धरपकड़ हेतु दो अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। टीमों ने कार्रवाई करते हुए 5 स्थाई वारंटी राहुल पिता मदनलाल निवासी ग्राम अमला, श्याम पिता सालगराम निवासी बक्षराज फैक्ट्री बड़नगर, लक्ष्मीनारायण पिता जानकीलाल निवासी ग्राम सनावदा, संतोष पिता मोहनलाल निवासी राजाखेड़ी तथा निलेश गोसर पिता संजय गोसर को गिरफ्तार किया।इसके अलावा गिरफ्तारी वारंटी राकेश पिता हुकुमचंद्र हारोड़ निवासी ग्राम अमला, राहुल पिता जगदीश खटिया निवासी जयस्तंभ चौक बड़नगर, अमृतलाल पिता बद्रीलाल निवासी ग्राम अमला तथा धर्मपालसिंह पिता कमलसिंह निवासी ग्राम ईटावा को भी गिरफ्तार किया गया।इसी दौरान अपराध क्रमांक 238/2026 धारा 103(1), 296(बी), 351(3) बीएनएस के हत्या प्रकरण में एक माह से फरार चल रहे आरोपी आदर्श पिता निलेश शाह निवासी ग्राम पलदुना को भी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।उक्त कार्रवाई में निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उपनिरीक्षक विकाससिंह देवड़ा, उपनिरीक्षक सौभागसिंह पंवार, सउनि नारायणसिंह वास्कले, सउनि गोवर्धनदास बैरागी, सउनि राजेन्द्रसिंह हाड़ा, प्रधान आरक्षक प्रदीप डामोर, रामनारायण चौहान, राहुलसिंह राठौर, हेमराज खरे सहित थाना बड़नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन एक दिन में तीन गुमशुदा दस्तयाब, बड़नगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई पत्नी की हत्या के बाद पति ने खाया जहर, मासूम बेटी के रोने से खुला बंद कमरे का राज