राज्य शासन देगा 6-6 लाख रुपए मुआवजा, रेडक्रॉस से भी आर्थिक सहायतासीधी। प्रदीप चौधरी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले के ग्राम कसिहवा में शॉर्ट सर्किट से हुए दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। हादसे को लेकर प्रदेशभर में दुख जताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण हुए हादसे में तीन मासूम बच्चों ने अपनी जान गंवा दी। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं सहायता कार्य शुरू किया गया।इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा गया कि यह हादसा अत्यंत पीड़ादायक और हृदय विदारक है। शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की गईं तथा दिवंगत बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।राज्य शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। वहीं जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से भी प्रत्येक परिवार को 20-20 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की जा रही है।घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बैंक कर्मचारियों की 25-26 मई की हड़ताल टली, सभी बैंक रहेंगे खुले डीजल-पेट्रोल पर लोन वाली पोस्ट से मचा सियासी बवाल