भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की पत्नी के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ी बहसप्रदीप चौधरी। डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट ने नया सियासी विवाद खड़ा कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा की पत्नी स्तुति मिश्रा द्वारा किए गए पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट में लिखा गया कि आने वाले समय में बैंक होम लोन, कार लोन और बिजनेस लोन की तरह पेट्रोल और डीजल खरीदने के लिए भी लोन उपलब्ध करा सकते हैं। पोस्ट में महंगाई और युद्ध जैसे वैश्विक हालातों का जिक्र करते हुए आम लोगों पर बढ़ते आर्थिक बोझ की ओर इशारा किया गया है।पोस्ट वायरल होते ही राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी शुरू हो गई। विपक्ष ने इसे केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और बढ़ती महंगाई से जोड़ते हुए निशाना साधा, वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग इस पोस्ट को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।इसी बीच भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा केंद्र सरकार को बड़ी राशि ट्रांसफर किए जाने की खबरों ने भी चर्चा को और तेज कर दिया है। कई यूजर्स महंगाई, ईंधन कीमतों और आर्थिक नीतियों को लेकर सवाल उठा रहे हैं।हालांकि इस पूरे मामले को लेकर भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह पोस्ट लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सीधी में शॉर्ट सर्किट से बड़ा हादसा, तीन बच्चों की मौत ‘बीफ एक्सपोर्ट’ को लेकर वायरल दावों की पड़ताल, सच्चाई कुछ और निकली