यूनियनों और प्रबंधन के बीच बनी सहमति, ग्राहकों को बड़ी राहत देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। बैंक यूनियनों ने 25 और 26 मई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को फिलहाल वापस ले लिया है। यूनियनों और बैंक प्रबंधन के बीच हुई सकारात्मक बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया।हड़ताल टलने के बाद अब भारतीय स्टेट बैंक (SBI) सहित सभी सरकारी बैंकों की शाखाएं तय समय पर सामान्य रूप से खुलेंगी। ग्राहकों के बैंकिंग कार्य, नकद निकासी, जमा, चेक क्लियरेंस और अन्य सेवाएं बिना किसी बाधा के जारी रहेंगी।बताया जा रहा है कि बैंक कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर यूनियनें आंदोलन की तैयारी में थीं, जिसके चलते दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया गया था। हालांकि प्रबंधन और यूनियनों के बीच हुई चर्चा में कई मुद्दों पर सहमति बनने के बाद फिलहाल हड़ताल स्थगित कर दी गई है।हड़ताल वापस लेने के फैसले से आम ग्राहकों, व्यापारियों और उद्योग जगत को बड़ी राहत मिली है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सीएम हेल्पलाइन में निम्न प्रदर्शन करने वाले विभागों की कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक सीधी में शॉर्ट सर्किट से बड़ा हादसा, तीन बच्चों की मौत