भारत से गाय का नहीं, भैंस के मांस का होता है निर्यात; सोशल मीडिया पोस्ट पर फैली भ्रम की स्थितिसोशल मीडिया पर इन दिनों भारत की कथित “बीफ कंपनियों” और उनके मालिकों को लेकर कई पोस्ट और ग्राफिक्स वायरल हो रहे हैं। इन पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बीफ निर्यातक है और कई बड़ी मीट एक्सपोर्ट कंपनियों के मालिक हिंदू समुदाय से जुड़े हैं। वायरल दावों को लेकर अब तथ्यात्मक विश्लेषण सामने आया है, जिसमें कई बातें सही तो पाई गईं, लेकिन उन्हें भ्रामक तरीके से पेश किया गया।जानकारी के मुताबिक वायरल सूची में शामिल कई कंपनियों और उनके मालिकों के नाम वास्तविक हैं। व्यापारिक दस्तावेजों और निर्यात रिकॉर्ड में भी इन कंपनियों का उल्लेख मिलता है। हालांकि विवाद की सबसे बड़ी वजह “बीफ” शब्द को लेकर बनी।विशेषज्ञों के अनुसार भारत में गाय, बछड़ा और सांड के मांस के व्यावसायिक कत्ल और निर्यात पर कानूनी प्रतिबंध है। भारत से जिस मांस का निर्यात किया जाता है, वह मुख्य रूप से भैंस का मांस होता है, जिसे अंतरराष्ट्रीय व्यापार की भाषा में “काराबीफ” या व्यापक श्रेणी में “बीफ” कहा जाता है। यही तकनीकी शब्द आम लोगों के बीच भ्रम पैदा करता है।एपीडा (APEDA) और वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत दुनिया के बड़े मांस निर्यातक देशों में शामिल है और सालाना अरबों डॉलर का निर्यात करता है। लेकिन सरकारी नियमों के मुताबिक यह निर्यात केवल भैंस के मांस तक सीमित है।विश्लेषण में यह भी सामने आया कि सोशल मीडिया पर वायरल कुछ तस्वीरें और ग्राफिक्स एआई आधारित या भ्रामक प्रस्तुति वाले हो सकते हैं, जिनका उद्देश्य सनसनी फैलाना है। विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री को बिना जांचे-परखे साझा न करें और तथ्यात्मक जानकारी पर ही भरोसा करें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन डीजल-पेट्रोल पर लोन वाली पोस्ट से मचा सियासी बवाल सिंगरौली को 552 करोड़ की सौगात, सीएम बोले- प्रदेश का पावर हाउस है जिला