निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल सहित कई अधिकारी कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे इंदौर। इंदौर नगर निगम द्वारा मास्टर प्लान के तहत बनाई जाने वाली मधु मिलन चौराहा से छावनी तक 60 फीट चौड़ी सड़क के निर्माण के लिए निगम ने रिमूवल कार्रवाई कर 124 बाधक निर्माण तोड़े कार्रवाई के दौरान निगमायुक्त संहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम की टीम द्वारा प्रशासनिक अमले एवं पुलिस बल की मौजूदगी में मास्टर प्लान सड़क निर्माण में बाधक बन रहे 124 मकानों के बाधक हिस्सा को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान 7 पोकलेन मशीन एवं 10 जेसीबी मशीनों का उपयोग किया गया। साथ ही लगभग 150 अधिकारी- कर्मचारी 150 पुलिस एवं जिला प्रशासन अधिकारी- कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे। कार्यवाही के दौरान हटाए गए निर्माणों से निकले मलबे को तत्काल हटाने हेतु लगभग 15 डंपरों की व्यवस्था की गई, जिनके माध्यम से मलबा मौके से उठाकर निर्धारित स्थान पर पहुंचाया गया। निगम द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि कार्रवाई के दौरान यातायात एवं आमजन को न्यूनतम असुविधा हो। यह रहे मौजूद _नगर निगम की रिमूवल अमले द्वारा छावनी में कार्रवाई शुरू किए जाने के दौरान निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल अपर आयुक्त आकाश सिंह, प्रखर सिंह, अभय राजनगवंकर, कार्यपालन यंत्री ओ पी कुशवाह, नरेश जायसवाल, रिमूवल प्रभारी अंकेश बिरथरे, रिमूवल सुपरवाइजर बबलू कल्याणे ओर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सहायक राजस्व निरीक्षक अरविन्द नायक बर्खास्त वार्ड 26 में जल संकट गहराया, विधायक निवास पहुंची जनता
You must be logged in to post a comment.