इंदौर नगर निगम राजस्व विभाग के सहायक राजस्व अधिकारी अरविंद नायक के द्वारा की गई वित्तीय अनियमितता को लेकर निगम आयुक्त ने उन्हें शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया है निगमायुक्त की इस कार्रवाई के बाद निगम में हड़कंप मच गया है
मिली जानकारी के अनुसार  निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने आदेश जारी करते हुए अरविन्द नायक (मूलपद-सहायक राजस्व निरीक्षक) प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी, राजस्व मुख्यालय के विरुद्ध विभागीय जांच में अधिरोपित आरोप गंभीर स्वरुप के होकर जांच तथ्यों में प्रमाणित होने तथा प्रमाणित पाये गये आरोपों के संबंध में नायक द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण संतोषजनक एवं समाधान कारक नहीं होने से म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 10 के प्रावधानतर्गत दीर्घशास्ति अधिरोपित करते हुए अरविन्द नायक, मूलपद-सहायक राजस्व निरीक्षक, वर्तमान पदस्थापना मार्केट विभाग, नगर पालिक निगम, इन्दौर को तत्काल प्रभाव से निगम सेवा से बर्खास्त किया गया।

यह है आरोप _
ज्ञात रहे कि  अरविन्द नायक (मूलपद- सहायक राजस्व निरीक्षक) प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी, राजस्व मुख्यालय, नगर पालिक निगम, इन्दौर में पदस्थ रहने के दौरान ग्राम बिचौली मर्दाना स्थित सम्पत्तिकर खाता कमांक 1001346534 में किये गये संशोधन के संबंध में प्राप्त शिकायत पर अपर आयुक्त (राजस्व) नगर पालिक निगम, इन्दौर के स्तर से प्रेषित जांच प्रतिवेदन में उक्त सम्पत्ति कर खाता क्रमांक 1001346534 अग्रवाल पब्लिक स्कूल (लर्न बाय अग्रवाल चेरिटेबल ट्रस्ट) निगम रिकार्ड अनुसार झोन कमांक 19 वार्ड क्रमांक 76 में वर्ष 2014-15 से दर्ज होकर उक्त सम्पत्तिकर खाता ई-नगर पालिका पोर्टल पर दिनांक 23 अगस्त 2025 की स्थिति में आवासीय / व्यवसायीक/होस्टल- *कुल क्षेत्रफल 577006 वर्गफीट होकर कुल मांग 3,19,79,612* /- दर्ज होना पाई गई।

ई-नगर पालिका पोर्टल पर संपत्तिकर खाता कमांक 1001346534 में आवासीय / व्यवसायीक-कुल क्षेत्रफल 315525 वर्गफीट की कुल संचयी मांग 1,82,88,053/- दर्ज होकर उक्त खाते में प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी, नायक द्वारा अपनी यूज़र आई.डी. से बिना सक्षम स्वीकृति प्राप्त किये संशोधन करते हुए, निगम को वित्तीय क्षति पहुँचाने के कृत्य के लिए इन्हें निलंबित किया जाकर विभागीय जांच के आदेश दिये गये थे। विभागीय जांच मैं अरविंद नायक पर आरोपित आरोप सिद्ध पाए गए।

NEWS NATIONAL WORLD समाचार राष्ट्रीय दुनिया's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD समाचार राष्ट्रीय दुनिया

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक, इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह, बघेल +91 8516870370 सह संपादक आमिर खान +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399. NNW TV, NNW NEWS आप सभी का NEWS NATIONAL WORLD के इस व्हाट्सएप ग्रुप में स्वागत है। यह ग्रुप मध्यप्रदेश/ छत्तीसगढ़ , सहित देश विदेश की खबरों के लिए बनाया गया है। इस ग्रुप से जुड़कर आप ताजातरीन खबरों से अपडेट रहेंगे। न्यूज नेशनल वर्ल्ड से जुड़ने के लिए वॉट्सएप करे इंदौर ... 85168 70370 अंकुल प्रताप सिंह 9009911100 आमिर खान, प्रदीप चौधरी संभाग ब्यूरो चीफ +919522447447, कुशमेन्द्र सिंह संभाग ब्यूरो चीफ रीवा +91 94247 01399 न्यूज़ नेशनल वर्ल्ड के साथ अपनी आवाज़ को बुलंद करे । हर छोटी बड़ी ख़बर की जानकारी साझा कर सकते हैं अपके आस पास हर गतिविधि की जानकारी इस नंबर पर साझा कर सकते हैं। NEWS क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, इत्यादि। NEWS NATIONAL W🌎RLD (PVT LTD) के वॉट्सएप चैनल से आप सभी जुड़ सकते है। फलों करे। लिंक पर जा कर। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। E-mail address allindiamedia12340 @gmail.com खबरों और विज्ञापन के लिए Emil करें.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading