दादा की चौखट पर खाली बाल्टियाँ, पानी के लिए जनता बेहालइंदौर। प्रदीप चौधरी। शहर में पानी संकट को लेकर अब जनता का गुस्सा खुलकर सामने आने लगा है। विधानसभा क्रमांक-2 के वार्ड 26 में पानी की किल्लत से परेशान रहवासियों ने विधायक Ramesh Mendola के खिलाफ नाराजगी जताते हुए खाली बाल्टियों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। क्षेत्र की महिलाएं और रहवासी पानी की मांग को लेकर विधायक निवास तक पहुंचे और “पानी दो, पानी दो” के नारे लगाए। रहवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार पानी की समस्या बनी हुई है और लोगों को पर्याप्त जल सप्लाई नहीं मिल पा रही। महिलाओं का कहना है कि रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी जुटाना मुश्किल हो गया है। कई परिवारों को तीन बाल्टी पानी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि चुनाव के समय जनता ने भारी समर्थन देकर रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाई थी, लेकिन अब मूलभूत सुविधाओं के लिए ही संघर्ष करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान खाली बाल्टियाँ और सूखे बर्तन लोगों की परेशानी बयां करते नजर आए।मौके पर मौजूद लोगों ने नगर निगम और जनप्रतिनिधियों से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है। रहवासियों का कहना है कि अब आश्वासन नहीं, बल्कि नियमित पानी सप्लाई चाहिए। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन छावनी में 124 निर्माण पर चला बुलडोजर लगातार तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जनता को फिर लगा महंगाई का झटका