आर्ट एंड क्राफ्ट व सेल्फ डिफेंस गतिविधियों में बच्चों ने दिखाया उत्साहइंदौर। जीआरपी पुलिस लाइन हब्सी बिचौली रोड इंदौर में आयोजित “समर कैंप-2026” के तीसरे दिन बच्चों के लिए रचनात्मक एवं आत्मरक्षा से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया गया।कैंप के दौरान आयोजित आर्ट एंड क्राफ्ट सत्र में बच्चों को दीपक डेकोरेशन की कला सिखाई गई। बच्चों ने रंग-बिरंगे और आकर्षक डिजाइन तैयार कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।वहीं सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण सत्र में बच्चों को आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण तकनीकी उपायों एवं सुरक्षा संबंधी जानकारियां दी गईं। प्रशिक्षकों ने बच्चों को आपात स्थिति में खुद की सुरक्षा करने के तरीके भी बताए।समर कैंप में बच्चों ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लेते हुए नई गतिविधियों को सीखकर आनंद उठाया। आयोजकों ने बताया कि कैंप का उद्देश्य बच्चों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देना है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन क्या देश का आर्थिक बोझ सिर्फ आम आदमी ही उठाएगा? सहायक राजस्व निरीक्षक अरविन्द नायक बर्खास्त