ट्विशा केस में जबलपुर डिवीजन कोर्ट में सरेंडर किया समर्थ ने भोपाल। राजधानी भोपाल में चर्चित श्रीमती Twisha Sharma मृत्यु प्रकरण की जांच अब केंद्रीय एजेंसी सीबीआई करेगी। राज्य शासन के गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर मामले का अनुसंधान केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने की सहमति प्रदान कर दी है।जानकारी के अनुसार 12 मई 2026 को भोपाल के बाग मुगालिया एक्सटेंशन, कटारा हिल्स क्षेत्र में हुई दहेज मृत्यु की घटना के संबंध में थाना कटारा हिल्स में अपराध क्रमांक 133/2026 दर्ज किया गया था। प्रकरण भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 80(2), 85, 3(5) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 की धारा 3/4 के तहत पंजीबद्ध है।गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम 1946 की धारा 6 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए मध्यप्रदेश शासन ने इस मामले की जांच के लिए दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना यानी सीबीआई के अधिकारियों को पूरे मध्यप्रदेश में अधिकार क्षेत्र प्रदान किया है।इसके साथ ही मामले में संबंधित अपराध, दुष्प्रेरण और संभावित षड्यंत्र से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के लिए भी सीबीआई को सहमति दी गई है। मामले के सीबीआई को सौंपे जाने के बाद अब जांच एजेंसी सभी पहलुओं की गहन पड़ताल करेगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन थानों में जमे कर्मचारियों पर डीजीपी की सख्ती, 5 साल से अधिक एक ही पद पर नहीं रह सकेंगे पुलिसकर्मी 15 साल पुराने हत्या मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार