इंदौर। वर्ष 2011 के चर्चित हत्या और हत्या के प्रयास मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी कपिल पिता लखन सिंह चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को इंदौर के आरएसएस नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से उस समय पकड़ा गया, जब वह अपनी मां रेखा के साथ बैंक पहुंचा था।मामला अपराध क्रमांक 602/2011 थाना एमआईजी इंदौर का है, जिसमें धारा 302, 307, 34 भारतीय दंड संहिता तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। इस मामले में माननीय पंद्रहवें अपर सत्र न्यायाधीश इंदौर द्वारा 18 अक्टूबर 2024 को फैसला सुनाया गया था।प्रकरण में राहुल परिहार और रंजीत अहिरवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी, जबकि आरोपी मुकुल उर्फ विक्की की मुकदमे के दौरान मृत्यु हो गई थी। वहीं विपिन चौहान और कपिल चौहान फरार चल रहे थे।अभियोजन के अनुसार 1 अक्टूबर 2011 की रात लगभग 12:20 बजे आरोपीगण नेहरू नगर स्थित शांतिबाई के घर पहुंचे थे और नंदकिशोर के बारे में पूछताछ कर रहे थे। देर रात होने के कारण सुबह आने की बात कहने पर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने गाली-गलौच शुरू कर दी।इसी दौरान मुख्य आरोपी विपिन चौहान ने फरियादिया के पति श्यामलाल पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए बेटे महेश पर भी आरोपियों ने ताबड़तोड़ चाकू से वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना में अन्य आरोपी भी पीड़ितों को पकड़कर हमले के लिए उकसा रहे थे।पुलिस के अनुसार अब गिरफ्तार आरोपी कपिल चौहान के खिलाफ पूरक चालान पेश किया जाएगा और मामले में अलग से ट्रायल चलाया जाएगा। वहीं फरार आरोपी विपिन चौहान की तलाश अभी जारी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ट्विशा शर्मा मौत मामला सीबीआई को सौंपा, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना मप्र पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल