उज्जैन/बड़नगर। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मुंबई की 20 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को बड़नगर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी युवती को इंदौर बुलाकर बड़नगर ले गया था, जहां उसने वारदात को अंजाम दिया।पुलिस के अनुसार 20 मई 2026 की रात करीब 2 बजे पीड़िता बड़नगर थाने पहुंची और आपबीती सुनाई। युवती ने बताया कि वह मुंबई के दादर स्थित एक हॉस्टल में रहती है। करीब दो सप्ताह पहले उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से विकास उर्फ अंकित शर्मा से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने शादी का प्रस्ताव रखा और मिलने के लिए इंदौर बुलाया।पीड़िता के मुताबिक आरोपी उसे बड़नगर ले गया, जहां शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत मिलने के बाद बड़नगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 301/2026 धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस अधीक्षक उज्जैन प्रदीप शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा एवं एसडीओपी महेंद्र परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने आरोपी विकास पिता जगदीश शर्मा निवासी ग्यास का बाड़ा काजीपुरा उज्जैन हाल बड़नगर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और वह बड़नगर में बैंड में काम करता था। मामले में थाना बड़नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जीआरपी पुलिस लाइन इंदौर में “ब्राइटर माइंड्स क्लास” का समापन, समर कैंप में बच्चों ने सीखा पर्यावरण संरक्षण