इंदौर। जीआरपी पुलिस लाइन हब्सी बिचौली रोड इंदौर में आयोजित 10 दिवसीय “ब्राइटर माइंड्स क्लास” का गुरुवार को उत्साहपूर्वक समापन हुआ। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बच्चों को मानसिक विकास और व्यक्तित्व निखार से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को डांस, योग, मेडिटेशन, एक्सरसाइज, ब्रेन एक्टिविटीज और रिलैक्सेशन तकनीकों का अभ्यास कराया गया। इससे बच्चों में आत्मविश्वास, मानसिक एकाग्रता और सकारात्मक सोच विकसित करने का प्रयास किया गया।इसी क्रम में आयोजित “समर कैंप-2026” के दूसरे दिन बच्चों के लिए पर्यावरण संरक्षण विषयक रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। बच्चों को प्लास्टिक वेस्ट का पुनः उपयोग करते हुए प्लास्टिक बॉटल से आकर्षक गमले बनाना और न्यूज पेपर से पेपर बैग तैयार करना सिखाया गया। इसके माध्यम से बच्चों को प्लास्टिक के कम उपयोग और स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में बच्चों को “री-यूज और रीसायकल” की उपयोगिता समझाते हुए पर्यावरण के प्रति जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।ब्राइटर माइंड्स क्लास का संचालन उप निरीक्षक श्रीमती पूनम शर्मा एवं प्रधान आरक्षक गोकुल महाजन द्वारा किया गया। वहीं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति शर्मा और सूबेदार सुश्री वर्षा गौर ने समय-समय पर बच्चों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में आरक्षक दर्शन जैन, गणेश गोखले और महेंद्र रावत का विशेष सहयोग रहा।अभिभावकों ने पुलिस विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ट्रेन में छूटा लाखों के जेवरों से भरा बैग, जीआरपी इंदौर ने लौटाया सुरक्षित सामान इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती को बुलाया, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म; आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार