बडनगर/उज्जैन। बडनगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घर से नाराज होकर निकले 11 वर्षीय नाबालिग बालक को महज 4 घंटे में सुरक्षित तलाश कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालक भोपाल जाने वाली ट्रेन में बैठ गया था, जिसे रेलवे पुलिस की मदद से शुजालपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षित उतारा गया।जानकारी के अनुसार 21 मई 2026 को बालक के पिता विनोद पाल ने बडनगर थाने पहुंचकर सूचना दी कि उनका 11 वर्षीय बेटा घर से बिना बताए कहीं चला गया है। परिजनों द्वारा आसपास गांव, खेत और अन्य स्थानों पर तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल पाया।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार ने तत्काल अलग-अलग टीमें गठित कर बालक की तलाश शुरू करवाई। पुलिस ने बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें बालक उज्जैन की ओर जाने वाली बस में बैठता दिखाई दिया।इसके बाद साइबर सेल उज्जैन की मदद से पुलिस टीम उज्जैन पहुंची, जहां पता चला कि बालक भोपाल जाने वाली मालवा एक्सप्रेस में सवार है। सूचना मिलते ही शाजापुर, शुजालपुर और भोपाल रेलवे पुलिस को अलर्ट किया गया। तत्परता दिखाते हुए शुजालपुर रेलवे पुलिस ने बालक को सुरक्षित ट्रेन से उतार लिया।बाद में बडनगर पुलिस परिजनों को साथ लेकर शुजालपुर पहुंची और बालक को सुरक्षित वापस लेकर आई। पूछताछ में बालक ने बताया कि वह मां द्वारा बार-बार मोबाइल चलाने से मना करने और डांटने से नाराज होकर घर छोड़कर चला गया था।पुलिस ने आवश्यक समझाइश देकर बालक को सुरक्षित उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने बडनगर पुलिस और रेलवे पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती को बुलाया, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म; आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार पंढरीनाथ पुलिस की तत्परता से व्यापारी का ₹2.55 लाख से भरा बैग सुरक्षित वापस