इंदौर, 21 मई 2026। थाना उन्हेल जिला उज्जैन में दर्ज अपहरण प्रकरण में लापता नाबालिग बालिका को जीआरपी इंदौर ने तत्परता एवं सतर्क निगरानी के चलते सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया। जीआरपी की इस संवेदनशील कार्रवाई की परिजनों ने सराहना की है।जानकारी के अनुसार, 20 मई 2026 को जीआरपी थाना इंदौर को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना उन्हेल क्षेत्र से अपहृत 15 वर्षीय नाबालिग बालिका रेलवे स्टेशन इंदौर क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही जीआरपी इंदौर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में बालिका की फोटो रेलवे स्टेशन पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भेजी गई। इसके साथ ही स्टेशन परिसर और विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर सघन तलाश अभियान चलाया गया। जीआरपी स्टाफ की मुस्तैदी और सूझबूझ के चलते प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 पर बालिका सुरक्षित अवस्था में मिल गई।बालिका को तत्काल सुरक्षा में लेकर जीआरपी थाना इंदौर लाया गया तथा थाना उन्हेल पुलिस एवं परिजनों को सूचना दी गई। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद बालिका को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।पूरी कार्रवाई के दौरान जीआरपी स्टाफ ने मानवीय संवेदनाओं एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। जीआरपी की इस त्वरित कार्रवाई से एक बार फिर यात्रियों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सामने आई। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नौतपा 2026: 25 मई से शुरू होगी भीषण गर्मी, पारा 52 डिग्री तक पहुंचने की आशंका टोंककला पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट का मुख्य आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार