डेस्क। ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले साल के सबसे गर्म नौ दिनों यानी नौतपा की शुरुआत इस वर्ष 25 मई से होने जा रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नौतपा 2 जून तक रहेगा। इस दौरान प्रदेश सहित देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का असर देखने को मिल सकता है।वैज्ञानिकों के मुताबिक नौतपा के दौरान सूर्य पृथ्वी की कर्क रेखा के बेहद करीब आ जाता है, जिसके कारण सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ती हैं। इसी वजह से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होती है। अनुमान है कि इस बार कई क्षेत्रों में तापमान 45 से 52 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।तेज गर्मी के चलते लोगों में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, कमजोरी और चक्कर आने जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय बेवजह बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और ओआरएस, छाछ, जूस जैसे तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाने की सलाह दी है।मौसम विभाग के अनुसार नौतपा के बाद धीरे-धीरे मौसम में बदलाव शुरू होगा और मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन टॉफी वाले पोस्टर पर सियासत गरम, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना जीआरपी की सतर्कता से नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, परिजनों को मिली राहत