देवास। प्रदीप चौधरी। देवास जिले की तहसील टोंककला में हुए चर्चित पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले का मुख्य आरोपी मुकेश विज को चीन से लौटते समय दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और जांच एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी थीं।जानकारी के अनुसार, टोंककला पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में कई लोगों की मौत और घायल होने के बाद पुलिस ने फैक्ट्री संचालकों एवं जिम्मेदार लोगों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी मुकेश विज देश छोड़कर विदेश चला गया था।सूत्रों के मुताबिक आरोपी के भारत लौटने की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट पर निगरानी बढ़ाई और उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। अब आरोपी से पूछताछ कर फैक्ट्री संचालन, सुरक्षा मानकों में लापरवाही और अन्य आरोपों को लेकर जानकारी जुटाई जाएगी।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जीआरपी की सतर्कता से नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, परिजनों को मिली राहत फर्जी MBBS डिग्री रैकेट का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड हीरा सिंह कौशल भोपाल से गिरफ्तार