दमोह/भोपाल। मध्यप्रदेश में फर्जी MBBS डिग्री के जरिए सरकारी नौकरी हासिल करने वाले बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। मामले के मास्टरमाइंड हीरा सिंह कौशल को पुलिस ने भोपाल के कोहेफिजा इलाके से गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि 50 से अधिक फर्जी डॉक्टरों के नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है।एसपी आनंद कलादगी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत संचालित संजीवनी क्लिनिकों में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी करने वाले कई लोगों के नाम सामने आए हैं। आरोपी हीरा सिंह कौशल ने पूछताछ में नेटवर्क से जुड़े कई लोगों का खुलासा किया है। पुलिस की टीमें भोपाल, ग्वालियर, मुरैना, धार, मंडला और जबलपुर समेत कई जिलों में दबिश दे रही हैं।इससे पहले गिरफ्तार किए गए डॉ. कुमार सचिन यादव, डॉ. राजपाल गौर और डॉ. अजय मौर्य को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनकी पुलिस रिमांड दो दिन के लिए और बढ़ा दी गई। जांच में सामने आया कि हीरा सिंह कौशल ही पूरे गिरोह का संचालन कर रहा था। उसने सबसे पहले अजय मौर्य की फर्जी MBBS डिग्री तैयार करवाई, जिसके बाद अन्य आरोपियों ने भी फर्जी दस्तावेजों के जरिए सरकारी नौकरी हासिल की।मामले का खुलासा तब हुआ जब दमोह CMHO डॉ. राजेश अठ्या को गोपनीय सूचना मिली और संदिग्ध डॉक्टरों की डिग्रियों की जांच करवाई गई। जांच में पता चला कि एक पुराने मेडिकल रजिस्ट्रेशन नंबर में फेरबदल कर उसे नया दर्शाया गया था। यह नंबर असल में नर्मदापुरम में पदस्थ डॉ. अभिषेक यादव का निकला।पुलिस के अनुसार आरोपियों ने 8 से 10 लाख रुपए देकर फर्जी MBBS डिग्री और मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के फर्जी रजिस्ट्रेशन हासिल किए थे। आरोपी सचिन यादव और राजपाल गौर दमोह के सरकारी आरोग्य केंद्र और संजीवनी क्लिनिक में कार्यरत थे, जबकि अजय मौर्य पिछले ढाई वर्षों से जबलपुर के संजीवनी अस्पताल में डॉक्टर के रूप में सेवाएं दे रहा था।जांच में जीवाजी यूनिवर्सिटी और रीवा मेडिकल कॉलेज का नाम भी सामने आया है। वहीं, पुलिस को पता चला कि सचिन यादव के पास BDS और राजपाल गौर के पास BHMS की वास्तविक डिग्री है, लेकिन दोनों ने फर्जी MBBS दस्तावेजों का इस्तेमाल किया।मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर के डॉक्टरों की डिग्रियों की जांच शुरू कर दी है। दमोह जिले में संचालित सभी संजीवनी क्लिनिकों, NHM और नियमित डॉक्टरों के दस्तावेजों का सत्यापन कराया जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन टोंककला पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट का मुख्य आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार हनी ट्रैप केस में बीजेपी नेता रेशू चौधरी हिरासत में, नेताओं-कारोबारियों को ब्लैकमेल करने का आरोप