इंदौर। इंदौर के चर्चित हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा से जुड़ी नेता रेशू उर्फ अभिलाषा चौधरी को हिरासत में लिया है। रेशू को सागर से हिरासत में लाया गया है और उसे इस कथित हनी ट्रैप नेटवर्क की अहम कड़ी माना जा रहा है।पुलिस जांच के अनुसार, रेशू चौधरी भाजपा के एक प्रकोष्ठ में पदाधिकारी रह चुकी है और उस पर प्रभावशाली नेताओं, कारोबारियों और अफसरों को निशाना बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप हैं। मामले में अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि एक महिला आरोपी हिरासत में है।इससे पहले क्राइम ब्रांच ने मामले की कथित मास्टरमाइंड श्वेता विजय जैन, महिला शराब तस्कर अलका दीक्षित, उसके बेटे जयदीप, प्रॉपर्टी कारोबारी लाखन चौधरी और हेड कॉन्स्टेबल विनोद शर्मा को गिरफ्तार किया था। वहीं, श्वेता विजय जैन ने पुलिस के सामने सरकारी गवाह बनने की इच्छा जताई है।क्राइम ब्रांच डीसीपी राजेश त्रिपाठी के मुताबिक जांच में सामने आया है कि रेशू, अलका और श्वेता मिलकर प्रभावशाली लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने का नेटवर्क चला रही थीं। पुलिस अब आरोपियों के पास मौजूद कथित वीडियो, ऑडियो और अन्य डिजिटल सबूत जुटाने में लगी है। आरोपियों के मोबाइल फोन से कुछ अहम ऑडियो-वीडियो फाइलें भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है।जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि निमाड़ क्षेत्र के एक प्रभावशाली नेता को भी इस नेटवर्क ने निशाना बनाया था। पुलिस को आशंका है कि कई और बड़े नाम जांच में सामने आ सकते हैं।सूत्रों के मुताबिक, श्वेता विजय जैन और अलका दीक्षित की पहचान जेल में हुई थी। बाद में रेशू के जरिए नेताओं, प्रॉपर्टी कारोबारियों, शराब कारोबारियों और अफसरों तक पहुंच बनाई गई। पुलिस इस पूरे नेटवर्क के आर्थिक लेन-देन और डिजिटल रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।वहीं, शराब कारोबारी हितेंद्र सिंह उर्फ चिंटू ठाकुर द्वारा ब्लैकमेलिंग की शिकायत किए जाने के 19 दिन बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। चिंटू ठाकुर पहले से ही हत्या के प्रयास के एक मामले में आरोपी बताया जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन फर्जी MBBS डिग्री रैकेट का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड हीरा सिंह कौशल भोपाल से गिरफ्तार कार को बचाने के चक्कर में बड़ा हादसा टला, शिप्रा के बड़े पुल पर रेलिंग से टकराई फायर ब्रिगेड