भोपाल। बहू को आत्महत्या के लिए उकसाने और दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोपों से जुड़े चर्चित मामले में भोपाल की दशम अपर सत्र न्यायाधीश Pallavi Dwivedi की अदालत ने पूर्व जिला न्यायाधीश Giribala Singh को अग्रिम जमानत दे दी है।मामला थाना Katara Hills Police Station में दर्ज अपराध क्रमांक 133/2026 से जुड़ा है। इसमें मृतका Twisha Sharma की आत्महत्या के बाद सास गिरिबाला सिंह पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 80(2), 85, 3(5) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।जानकारी के अनुसार 12 मई 2026 की रात ट्विशा शर्मा ने भोपाल स्थित घर की छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनका विवाह 9 दिसंबर 2025 को हुआ था।आरोपी पक्ष की ओर से अधिवक्ता इनोश जार्ज कारलो ने अदालत में दलील दी कि मृतका लंबे समय से ड्रग्स और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की लत से जूझ रही थीं। मेडिकल दस्तावेजों और काउंसलिंग रिकॉर्ड का हवाला देते हुए बताया गया कि मृतका डिप्रेशन और एंग्जायटी से पीड़ित थीं। साथ ही व्हाट्सएप चैट और बैंक ट्रांजैक्शन के आधार पर सास-बहू के संबंध सामान्य बताए गए।वहीं मृतका के मायके पक्ष ने जमानत का विरोध करते हुए दहेज मांग, मानसिक प्रताड़ना और जबरन गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए। परिजनों ने यह भी कहा कि आरोपी प्रभावशाली पद पर रही हैं, जिससे जांच प्रभावित होने की आशंका है।अदालत ने केस डायरी, व्हाट्सएप चैट और मेडिकल रिकॉर्ड का अवलोकन करने के बाद माना कि प्रथम दृष्टया मृतका की मुख्य शिकायत पति के खिलाफ अधिक प्रतीत होती है। साथ ही अदालत ने आरोपी की उम्र, साफ आपराधिक रिकॉर्ड और पेश किए गए चिकित्सकीय दस्तावेजों को ध्यान में रखते हुए अग्रिम जमानत मंजूर कर ली।अदालत ने आदेश दिया कि गिरफ्तारी की स्थिति में गिरिबाला सिंह को 50 हजार रुपये के मुचलके पर रिहा किया जाए। साथ ही उन्हें जांच में सहयोग करने, गवाहों को प्रभावित न करने और सुनवाई में देरी न करने की शर्तों का पालन करना होगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल एयरपोर्ट पर अमचूर को समझा ड्रग्स, 57 दिन जेल में रहे इंजीनियर; हाईकोर्ट ने दिए 10 लाख मुआवजे के आदेश इंदौर पुलिस का एक्शन मोड: मंदिर चोर गैंग गिरफ्तार, युवक की बचाई जान, 12 घंटे में बच्चे मिले, ट्रैफिक पर ड्रोन की नजर