भोपाल। मध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक वर्ष 2027 में उज्जैन में आयोजित की जाएगी। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah ने बस्तर में आयोजित परिषद की 26वीं बैठक के दौरान इसके लिए सहमति प्रदान की। बैठक के बाद गृह मंत्री उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों, नागरिक व्यवस्थाओं, मानव प्रबंधन एवं आपदा प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण करेंगे।मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक से पहले मंत्रियों को इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश अब नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि बस्तर कभी नक्सल विचारधारा का प्रमुख गढ़ माना जाता था, ऐसे में वहां परिषद की बैठक आयोजित कर गृह मंत्री शाह ने देश को नक्सलवाद समाप्ति का स्पष्ट संदेश दिया है।मुख्यमंत्री ने प्रदेश को नक्सल मुक्त बनाने में योगदान देने वाले पुलिस अधिकारियों को बधाई देते हुए बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, विशेष पुलिस महानिदेशक पंकज श्रीवास्तव सहित नक्सल उन्मूलन अभियान से जुड़े अधिकारियों का सम्मान किया गया।भोजशाला मामले में हाईकोर्ट के फैसले का स्वागतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार स्थित भोजशाला परिसर को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश शांति और सौहार्द का प्रदेश है तथा सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार मां वाग्देवी की मूल प्रतिमा को विदेश से वापस लाने के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर हरसंभव प्रयास करेगी।प्रधानमंत्री का सम्मान पूरे देश का सम्मानमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi को विदेशों में मिल रहे सर्वोच्च नागरिक सम्मान देश के गौरव का प्रतीक हैं। उन्होंने धान, ज्वार-बाजरा, कपास, तिल और सोयाबीन सहित विभिन्न फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि के लिए केंद्र सरकार का आभार भी व्यक्त किया।फ्रांस के साथ निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ेगामुख्यमंत्री ने हाल ही में आयोजित इंडो-फ्रांस कॉन्क्लेव की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार फ्रांस के साथ विभिन्न क्षेत्रों में मिलकर कार्य करेगी। सम्मेलन में फ्रांस के राजदूत थियरी माथू, आईएफसीसीआई की महानिदेशक पायल एस कंवर सहित भारतीय एवं फ्रांसीसी उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कंपनियों की भागीदारी प्रदेश की औद्योगिक नीतियों पर बढ़ते वैश्विक विश्वास को दर्शाती है।निगम-मंडलों के पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षणमुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार के अधीन विभिन्न निगम, मंडल, बोर्ड और आयोगों में हाल ही में नियुक्त पदाधिकारियों के लिए पहली बार प्रशिक्षण एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें उन्हें प्रशासनिक दायित्व, वित्तीय प्रबंधन और कार्यप्रणाली संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से प्रदेश विकास में सक्रिय योगदान देने की अपील की। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ‘फलों की तस्वीर लगाकर टेट्रा पैक में बेची जा रही शराब’, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब रायबरेली में राहुल गांधी का भाजपा-आरएसएस पर हमला, पीएम मोदी और अमित शाह को बताया ‘गद्दार’