रायबरेली। प्रदीप चौधरी। कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi ने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में भाजपा, आरएसएस, प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने लोधवारी, राही में महाबली वीरा पासी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा और आरएसएस पर देश तथा संविधान को कमजोर करने के आरोप लगाए।सभा के दौरान राहुल गांधी ने अपने हाथ में संविधान की लाल रंग की प्रति दिखाते हुए कहा कि यह देश सभी नागरिकों का है और संविधान समान अधिकारों की गारंटी देता है। उन्होंने कहा कि वीरा पासी, डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी की विचारधारा संविधान में समाहित है तथा इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा और आरएसएस संविधान की मूल भावना पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि जब भी भाजपा और आरएसएस के लोग नरेंद्र मोदी और अमित शाह की बात करें, तो उनसे खुलकर सवाल पूछें। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा-आरएसएस ने देश को बेचने का काम किया है और संविधान, महात्मा गांधी, बाबा साहेब अंबेडकर तथा वीरा पासी की विचारधारा पर प्रहार किया है।कांग्रेस सांसद ने कहा कि संविधान कोई साधारण किताब नहीं, बल्कि देश की आत्मा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस की विचारधारा संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। राहुल गांधी ने लोगों से संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होकर खड़े रहने की अपील की।प्रधानमंत्री मोदी की हालिया अपीलों पर तंज कसते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री जनता को सोना नहीं खरीदने, विदेश यात्रा कम करने और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग की सलाह देते हैं, लेकिन स्वयं महंगे विमानों से विदेश यात्राएं करते हैं। उन्होंने दावा किया कि देश आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है और आने वाले समय में महंगाई, खाद की कमी तथा जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ने जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन उज्जैन में होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ तैयारियों का मुआयना सिंहस्थ-2028 में एआई आधारित व्यवस्थाओं पर जोर, गूगल क्लाउड इंडिया देगा तकनीकी सहयोग