भोपाल। प्रदीप चौधरी। मुख्यमंत्री Mohan Yadav से मंगलवार को मंत्रालय में Google Cloud इंडिया के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और सिंहस्थ-2028 की तैयारियों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित तकनीकी सहयोग को लेकर राउंड टेबल बैठक आयोजित की गई।बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) नीरज मंडलोई, प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एम. सेल्वेन्द्रम सहित गूगल क्लाउड इंडिया के निदेशक (पब्लिक सेक्टर) आशीष वत्तल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में बताया गया कि राज्य सरकार और गूगल क्लाउड इंडिया के बीच जल्द ही एक महत्वपूर्ण करार होने जा रहा है। इसके तहत इंदौर में ‘सेंटर फॉर एक्सीलेंस’ की स्थापना की जाएगी, जिसके लिए शीघ्र ही एमओयू साइन किया जाएगा। इस सेंटर के माध्यम से 10 हजार से अधिक एआई डेवलपर्स को जोड़ा जाएगा, जो मध्यप्रदेश सहित देश और साउथ ग्लोबल को रीयल टाइम तकनीकी सहायता प्रदान करेंगे।सिंहस्थ में एआई से होगा भीड़ और ट्रैफिक प्रबंधनगूगल क्लाउड इंडिया के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि एआई समिट के दौरान प्रदेश सरकार से उन्हें अभूतपूर्व सहयोग मिला, जिसके बाद कृषि, शिक्षा, वन, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों में एआई आधारित तकनीकों को बढ़ावा दिया जा रहा है।बैठक में सिंहस्थ-2028 के दौरान भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक संचालन, नागरिक सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं को अत्याधुनिक तकनीक से जोड़ने पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने कहा कि एआई और डिजिटल समाधान के उपयोग से सिंहस्थ को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और विश्वस्तरीय आयोजन के रूप में विकसित किया जा सकता है।गूगल क्लाउड इंडिया ने राज्य सरकार को हर संभव तकनीकी सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई। बैठक में अन्य प्रशासनिक और तकनीकी विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रायबरेली में राहुल गांधी का भाजपा-आरएसएस पर हमला, पीएम मोदी और अमित शाह को बताया ‘गद्दार’ पिस्टल से फायर कर हत्या के प्रयास करने वाले आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार