इंदौर। शहर में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत Indore Police की खजराना थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिस्टल से फायर कर हत्या के प्रयास करने वाले आरोपियों को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त जोन-02 अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेन्द्र सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त खजराना कुंदन मंडलोई के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार थाना खजराना क्षेत्र स्थित अशरफी कॉलोनी में 18 मई 2026 की रात करीब 11 बजे बच्चों के मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान वसीम नामक व्यक्ति पर पड़ोस में रहने वाले आरोपियों ने पिस्टल से फायर कर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें गोली उसके पैर में लगी।घटना के बाद फरियादी सोनू पिता बबलू खान की शिकायत पर थाना खजराना में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 383/26 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिया है।घायल की पहचान वसीम पिता मनजीर हुसैन (38) निवासी अशरफी कॉलोनी, खजराना के रूप में हुई है।गिरफ्तार आरोपियों में इरशाद उर्फ गोलू खान (24), सोहेल खान (22), यासीन खान (24) और निसार मोहम्मद शामिल हैं। आरोपी खजराना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं और विभिन्न निजी कार्य करते हैं।पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सिंहस्थ-2028 में एआई आधारित व्यवस्थाओं पर जोर, गूगल क्लाउड इंडिया देगा तकनीकी सहयोग अब 28 मई तक होगी गेहूं खरीदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा