उज्जैन। रेल यात्रियों की सुरक्षा और उनके सामान की संरक्षा को लेकर लगातार सतर्क जीआरपी उज्जैन ने एक बार फिर ईमानदारी और तत्परता का परिचय देते हुए यात्री का कीमती सामान सुरक्षित लौटाकर सराहनीय कार्य किया है।जानकारी के अनुसार दीपक अग्रवाल पिता छेदीलाल अग्रवाल (37) निवासी मलाड वेस्ट, मुंबई, ट्रेन नंबर 12961 अवंतिका सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कोच एच-01 में मुंबई से इंदौर की यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान नागदा स्टेशन पर कॉफी लेने के लिए ट्रेन से नीचे उतरने पर अचानक ट्रेन चल पड़ी और वे दोबारा ट्रेन में सवार नहीं हो सके। इस दौरान उनका कीमती सामान ट्रेन में ही छूट गया।घबराए यात्री ने तत्काल दूरभाष पर थाना जीआरपी उज्जैन को सूचना दी। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक नवीन जायसवाल एवं प्रधान आरक्षक हेमंत कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उज्जैन स्टेशन पर ट्रेन को अटेंड किया। संबंधित बर्थ की जांच करने पर एक नीले रंग का “MASCO” बैग सुरक्षित अवस्था में मिला।बैग में डेल कंपनी का लैपटॉप व चार्जर, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई गई, साथ ही एक पर्स में 840 रुपए नगद और महत्वपूर्ण दस्तावेज व पहचान पत्र रखे हुए थे। जीआरपी स्टाफ ने पूरा सामान सुरक्षित थाना लाकर यात्री दीपक अग्रवाल को विधिवत सुपुर्द किया।अपना कीमती सामान सुरक्षित वापस मिलने पर यात्री ने जीआरपी उज्जैन पुलिस की ईमानदारी, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अन्नपूर्णा पुलिस की दोहरी कार्रवाई, अवैध शराब और पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार जीआरपी पुलिस लाइन इंदौर में 20 मई से शुरू होगा भव्य समर कैंप