भोपाल। सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आई “Cockroach Janta Party” को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Umang Singhar ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह केवल कोई मीम या मजाक नहीं, बल्कि युवाओं के भीतर बढ़ रहे गुस्से और निराशा की अभिव्यक्ति है। उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया पर कहा कि बेरोजगारी, पेपर लीक और व्यवस्था से निराश युवा अब अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि “12 मिलियन से ज्यादा लोग किसी ट्रेंड की वजह से नहीं जुड़े, बल्कि इसलिए जुड़े हैं क्योंकि युवा अब चुप रहने को तैयार नहीं हैं।” उन्होंने सरकार से युवाओं की बात सुनने की अपील करते हुए कहा कि उनकी आवाज दबाने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए।दरअसल, “Cockroach Janta Party” नाम का सोशल मीडिया अकाउंट पिछले कुछ दिनों से तेजी से वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर इस अकाउंट ने महज 6 दिनों में करीब 1.34 करोड़ फॉलोअर्स हासिल कर लिए, जो कई बड़े राजनीतिक दलों के सोशल मीडिया फॉलोअर्स से अधिक बताए जा रहे हैं। वहीं, इस अकाउंट का X (पूर्व ट्विटर) हैंडल ब्लॉक होने की भी चर्चा है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई।राजनीतिक प्रतिक्रिया क्या है?इस पूरे मामले को विपक्ष युवाओं की नाराजगी से जोड़कर देख रहा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बढ़ती बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक जैसी घटनाओं ने युवाओं में असंतोष पैदा किया है। वहीं भाजपा की ओर से इस मुद्दे पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन पार्टी के कुछ नेताओं ने इसे सोशल मीडिया का “वायरल ट्रेंड” बताते हुए ज्यादा महत्व नहीं देने की बात कही है।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सोशल मीडिया अब युवाओं के असंतोष और राजनीतिक व्यंग्य का बड़ा मंच बनता जा रहा है। आने वाले समय में ऐसे डिजिटल कैंपेन राजनीति और जनमत पर असर डाल सकते हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जो डर गया ट्रेन में छूटा लाखों के जेवरों से भरा बैग, जीआरपी इंदौर ने लौटाया सुरक्षित सामान