इंदौर। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में पुलिस परिवार के बच्चों के मानसिक, शारीरिक और रचनात्मक विकास के उद्देश्य से शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) द्वारा 20 मई से 30 मई 2026 तक जीआरपी पुलिस लाइन हब्सी बिचौली रोड, इंदौर में भव्य एवं निःशुल्क समर कैंप का आयोजन किया जाएगा।10 दिवसीय इस समर कैंप का उद्देश्य बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में नई गतिविधियों से जोड़ते हुए उनका सर्वांगीण विकास करना है। कैंप में बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सेल्फ डिफेंस का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही आर्ट एंड क्राफ्ट, सोप मेकिंग और कैंडल मेकिंग जैसी रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।कैंप के दौरान बच्चों को आपातकालीन परिस्थितियों में मदद के लिए सीपीआर और प्राथमिक चिकित्सा का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। वहीं, रविवार को बच्चों के लिए गौशाला विजिट का आयोजन किया जाएगा, जिससे उनमें प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता विकसित हो सके।बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विशेष डेंटल चेकअप शिविर भी लगाया जाएगा। यह समर कैंप जीआरपी पुलिस लाइन, हब्सी बिचौली, रेवेन्यू नगर के पास, मयंक ब्लू वॉटर पार्क रोड, इंदौर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें पुलिस परिवार के बच्चे उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जीआरपी उज्जैन की सतर्कता से यात्री को सुरक्षित मिला लाखों का सामान “हमारी सवारी – भरोसे वाली” पहल के तहत उत्कृष्ट ऑटो चालकों का सम्मान