पुल सड़क सहित कई मांगो को लेकर सपा पदाधिकारियो ने 16 मई से किया था पदयात्रा।

जन-प्रतिनिधि राजनैतिक रूप से हो चुके नपुंसक – शिव सिंह

रीवा।  रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गर्भे कटिया कोट में आजादी के 79 वर्ष बीत जाने के बावजूद वहा के आदिवासियों के आने जाने का सड़क और नाले में पुल नही होने से ग्रामीणों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिसे लेकर सपा प्रदेश सचिव जगदीश सिंह यादव ने कई बार सांसद विधायक और जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर सड़क पुल निर्माण कराए जाने की मांग की थी और कई बार कई दिनों तक अनशन प्रदर्शन किया, यहाँ तक पानी मे कई घंटों तक जल सत्याग्रह भी किया गया लेकिन प्रशासन के कानों में जूं तक नही रेंगी।

जिससे परेशान होकर सपा प्रदेश सचिव जगदीश सिंह यादव ने अपने सहयोगियों, ग्रामीणों और पदाधिकारियो के साथ निर्धारित तारीख 16 मई 2026 से शासन प्रशासन को जगाने के लिए इस भीषण गर्मी में पदयात्रा पर निकल पड़े और कई पड़ाव के बाद आखिरकार दिनांक 21/05/26 को 95 किलोमीटर की दूरी तय कर जिला कलेक्ट्रेट रीवा पहुचे।
लेकिन दुर्भाग्य से ईमानदार, मेहनतकस जिला कलेक्टर नारेंद्र सिंह सूर्यवंशी से मुलाकात नही हुई, पैरो में पदयात्रियों के छाले पड़ गए, दो लोग बीमार पड़ गए फिर भी पदयात्री हार नही माने।

यात्रा के दौरान जवा अनुभाग, सिरमौर अनुभाग और हुजूर अनुभाग मिला लेकिन प्रशासन का कोई जिम्मेदार अधिकारी पदयात्रा करने वालो से मिलने तक नही पहुचा, इस पर सपा राष्ट्रीय सचिव शिव सिंह ने बीजेपी सरकार की कड़ी निंदा की।

उनकी मांगों में गर्भे कलिया कोट पुल सड़क का निर्माण कराया जाय,आवंटित भूमि में आदिवासियों दलित परिवारों को कब्जा दिलाया जाय, वन भूमि में बसे आदिवासी गैर आदिवासी जनों को कब्जा के आधार पर पट्टा दिलाया जाय, डभौंरा, चौखंडी, कोनी,पटेहरा सहित अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की नियुक्ति कराया जाय, डभौंरा उप तहसील कार्यालय खोले जाने आदि मांगों को लेकर पदयात्रा किया गया।

रीवा में यात्रा का समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट शिव सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष अमरेश पटेल, प्रदेश महासचिव अजय शुक्ला, शहर अध्यक्ष प्रकाश तिवारी, अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव अशोक यादव, युवजन के राष्ट्रीय सचिव राकेश यादव, प्रदेश सचिव संतकुमार पटेल, महासचिव रामचंद्र यादव, विधानसभा अध्यक्ष तौहीद खान और गुड्डू पटेल ने स्वागत किया।

जहां पर सपा के पदयात्रियों ने अपर कलेक्टर रीवा को अपना मांग पत्र सौंपा और कहा कि एक हफ्ते बाद सपा का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर से मिलेगा। पूरे यात्रा में जिला अध्यक्ष अमरेश पटेल ने यात्रियों को जरूरत की सामग्री व दवाएं भेंट की।

उस दौरान प्रदेश सचिव जगदीश यादव ने कहा कि मांगों का निराकरण शीघ्र नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा और इस बार पदयात्रा गर्भे से भोपाल तक होगा।


सपा राष्ट्रीय सचिव शिव सिंह ने बीजेपी सरकार की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सपा के सिपाही जनहित के मुद्दों को लेकर भीषण गर्मी में पदयात्रा पर थे लेकिन प्रशासन का कोई भी नुमाइंदा समस्याओं को सुनने नहीं पहुंचा, पार्टी प्रशासन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करती है उन्होंने कहा कि पूरे जिले में समस्याओं का अंबार है जन प्रतिनिधि राजनैतिक रूप से नपुंसक हो चुके हैं।

पदयात्रा में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव जगदीश सिंह यादव, राम किशोर आदिवासी विधानसभा अध्यक्ष, जवाहरलाल पाल ब्लॉक अध्यक्ष जवा, सुखलाल कुशवाहा ब्लॉक अध्यक्ष सिरमौर, पार्षद आसमा आदिवासी,राम नरेश यादव,कैलाश यादव पूर्व जनपद सदस्य, मुन्नीलाल आदिवासी, प्रेमलाल यादव पूर्व सरपंच, रामप्रसाद आदिवासी, सुखीनंद साकेत ,जंगाली आदिवासी, प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सोंधिया, जलाल प्रजापति, रामकुमार बसोर, श्रीमती उजियारा आदिवासी, राजकुमार केवटज़ बृजेश वर्मा आदि सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष पदयात्री शामिल रहे।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading