इंदौर। पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अन्नपूर्णा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध शराब और बिना लाइसेंस की पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक 18 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना अन्नपूर्णा पुलिस ने गायत्री नगर क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी शुभम पिता राजेश कदम (28) निवासी 23 गायत्री नगर, इंदौर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 20 बोतल अंग्रेजी शराब, करीब 12 लीटर अवैध शराब तथा एक देशी पिस्टल बरामद की गई। आरोपी पिस्टल का कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना अन्नपूर्णा में अपराध क्रमांक 230/2026 के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट एवं 34(1) आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 30 हजार रुपए तथा पिस्टल की कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई गई है।पुलिस आरोपी से अवैध शराब और हथियार के स्रोत के संबंध में पूछताछ कर रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हित गोपाल यादव, उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार, आरक्षक ऋषिकेश रावत, विश्वेंद्र और राकेश विश्वकर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में फटाका गोदाम में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी जीआरपी उज्जैन की सतर्कता से यात्री को सुरक्षित मिला लाखों का सामान