इंदौर। यात्रियों को सुरक्षित, विश्वसनीय और बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जीआरपी इंदौर द्वारा संचालित विशेष पहल “हमारी सवारी – भरोसे वाली” के अंतर्गत उत्कृष्ट सेवा देने वाले ऑटो चालकों को सम्मानित किया गया।जीआरपी इंदौर के अनुसार, जिन ऑटो चालकों को यात्रियों से सर्वाधिक सकारात्मक फीडबैक प्राप्त हुआ, उन्हें सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। इन चालकों ने यात्रियों के साथ विनम्र व्यवहार, ईमानदारी, सुरक्षा और सेवा भावना का परिचय देते हुए इस जनहितकारी अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।सम्मानित ऑटो चालकों में पवन कुमार साहू, राकेश कैथवास, उमेश चौहान (डॉ. अंबेडकर नगर) और प्रदीप चौकसे शामिल हैं।जीआरपी इंदौर ने सभी सम्मानित ऑटो चालकों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी यात्रियों को भरोसेमंद और समर्पित सेवा प्रदान करने की अपेक्षा जताई है। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की पहल से यात्रियों में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत होगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जीआरपी पुलिस लाइन इंदौर में 20 मई से शुरू होगा भव्य समर कैंप बड़नगर पुलिस ने 5 घंटे में नाबालिग बालिका को खोजकर परिजनों से मिलाया