उज्जैन। बड़नगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घर से नाराज होकर चली गई 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को महज 5 घंटे में तलाश कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालिका रतलाम रेलवे स्टेशन पर अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन का इंतजार करती मिली। परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर धन्यवाद ज्ञापित किया।जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक उज्जैन प्रदीप शर्मा के निर्देशन में जिले में बालक-बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)आलोक कुमार शर्मा तथा एसडीओपी महेंद्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना बडनगर प्रभारी निरीक्षक अशोक पाटीदार एवं टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।थाना बडनगर में 18 मई 2026 को बालिका के परिजन पुष्कर मीणा एवं निर्मला बाई ने सूचना दी कि उनकी 16 वर्षीय भतीजी घर से नाराज होकर बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों ने आसपास के गांव, खेत एवं अन्य स्थानों पर तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं अन्य संभावित स्थानों पर तलाश शुरू कराई। साथ ही रतलाम एवं खाचरौद रेलवे पुलिस को भी बालिका के हुलिये की जानकारी दी गई।इसी दौरान रतलाम रेलवे पुलिस से सूचना मिली कि उक्त हुलिये की बालिका रतलाम रेलवे स्टेशन पर अकेली बैठी अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल रतलाम पहुंची और बालिका को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर थाना बडनगर लाई।पूछताछ में बालिका ने बताया कि वह दादी एवं माता-पिता द्वारा घर का काम करने के लिए कहने से नाराज होकर घर छोड़कर चली गई थी। इसके बाद पुलिस ने बालिका को समझाइश देकर सकुशल उसके बड़े पापा एवं बड़ी मम्मी के सुपुर्द कर दिया।इस कार्रवाई में निरीक्षक अशोक पाटीदार, निरीक्षक निसादान सिंह भगोरा, सउनि गोवर्धन दास बैरागी, प्रधान आरक्षक राहुल सिंह राठौर सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन “हमारी सवारी – भरोसे वाली” पहल के तहत उत्कृष्ट ऑटो चालकों का सम्मान ‘फलों की तस्वीर लगाकर टेट्रा पैक में बेची जा रही शराब’, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब