इंदौर। प्रदीप चौधरी।शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित पत्थर मुंडला इलाके में मंगलवार शाम एक फटाका गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। आग के कारण आसपास खड़े कई वाहनों के भी चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर लोगों की आवाजाही रोक दी है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोदाम से लगातार धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही थीं, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दतिया उपचुनाव की तैयारियां शुरू, ईवीएम और वीवीपैट की जांच प्रक्रिया फिलहाल स्थगित अन्नपूर्णा पुलिस की दोहरी कार्रवाई, अवैध शराब और पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार