भोपाल। प्रदीप चौधरी। राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते हुए खूनी घटनाक्रम ने इलाके में सनसनी फैला दी। इंद्रपुरी सी-सेक्टर में पत्नी पर हथौड़े से हमला करने के बाद आरोपी पति द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का मामला सामने आया है। अब घटना से जुड़ा एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी खुद पर चाकू से वार करता और गला काटते हुए दिखाई दे रहा है।जानकारी के अनुसार घरेलू विवाद के दौरान आरोपी ने पहले अपनी पत्नी पर हथौड़े से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर लिया। वायरल वीडियो में आरोपी अपने शरीर और गले पर चाकू से वार करता नजर आ रहा है। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से भाग निकला।घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पिपलानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस वीडियो की भी जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं को खंगालने में जुटी हुई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में एक्सक्लूसिव सीसीटीवी सामने आगामी त्योहारों को लेकर सदरबाजार क्षेत्र में पुलिस का पैदल मार्च