भोपाल ल प्रदीप चौधरी। ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में अब एक एक्सक्लूसिव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसने पूरे घटनाक्रम को लेकर कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल हो रहे सीसीटीवी वीडियो में ट्विशा शर्मा को घटना से पहले बिल्डिंग की छत की ओर जाते हुए देखा जा सकता है। फुटेज में यह भी दिखाई दे रहा है कि आत्महत्या की घटना के बाद उसका पति और दो अन्य लोग ट्विशा को सीढ़ियों के सहारे नीचे लेकर आते नजर आ रहे हैं। सीसीटीवी में सीढ़ियों पर ही ट्विशा को सीपीआर दिए जाने के दृश्य भी कैद हुए हैं।सूत्रों के मुताबिक पुलिस अब इस सीसीटीवी फुटेज को जांच का अहम हिस्सा मानकर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। फुटेज के आधार पर घटना के समय मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है। वहीं मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन खेलते-खेलते कार में बंद हुई मासूम, दम घुटने से मौत भोपाल में सनसनी: पत्नी पर हमले के बाद आरोपी पति का लाइव वीडियो आया सामने