इंदौर। आमिर खान। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से नवागत पुलिस उपायुक्त (नगरीय) पुलिस जोन-1 नरेन्द्र रावत एवं सहायक पुलिस आयुक्त विवेक सिंह चौहान द्वारा थाना सदरबाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।इस दौरान थाना प्रभारी सदरबाजार पी एल शर्मा एवं थाना सदरबाजार पुलिस बल के साथ क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों ईदगाह मस्जिद, बड़वाली चौकी एवं जूना रिसाला क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।अधिकारियों ने भ्रमण के दौरान यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा आगामी त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल में सनसनी: पत्नी पर हमले के बाद आरोपी पति का लाइव वीडियो आया सामने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तराखंड सीएम धामी से की मुलाकात