इंदौर। शहर के नागरिक डॉ. जेम्स पाल ने भारत के मुख्य न्यायाधीश और केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री को पत्र लिखकर उन मामलों पर चिंता जताई है, जिनमें आपराधिक तत्व होने के बावजूद उन्हें प्रारंभिक स्तर पर केवल “सिविल विवाद” मानकर निरस्त कर दिया जाता है।डॉ. पाल ने अपने पत्र में कहा कि कई मामलों में धोखाधड़ी, जालसाजी, दोहरी बिक्री, आपराधिक विश्वासघात और जबरन कब्जे जैसे गंभीर आरोप होने के बावजूद प्रभावी आपराधिक जांच और परीक्षण से पहले ही मामलों को सिविल विवाद की श्रेणी में डाल दिया जाता है। इससे पीड़ितों को वर्षों तक न्याय नहीं मिल पाता और न्याय व्यवस्था पर आम नागरिकों का विश्वास प्रभावित होता है।उन्होंने कहा कि आम नागरिक के लिए सिविल और आपराधिक मामलों की सीमा समझना आसान नहीं होता। लंबे समय तक सुनवाई के बाद यदि मामला प्रारंभिक स्तर पर ही निरस्त हो जाए तो पीड़ित आर्थिक और मानसिक रूप से टूट जाता है।पत्र में सर्वोच्च न्यायालय के विभिन्न निर्णयों का उल्लेख करते हुए कहा गया कि यदि किसी प्रकरण में आपराधिक तत्व मौजूद हों तो केवल सिविल पहलू होने के आधार पर आपराधिक कार्यवाही समाप्त नहीं मानी जा सकती।डॉ. जेम्स पाल ने न्यायपालिका से मांग की है कि ऐसे मामलों के लिए स्पष्ट दिशानिर्देश जारी किए जाएं, प्रारंभिक स्तर पर निरस्त किए जाने वाले मामलों में विस्तृत कारण दर्ज करना अनिवार्य किया जाए तथा धोखाधड़ी, जालसाजी और कब्जा विवादों के वर्गीकरण हेतु मानकीकृत परीक्षण विकसित किया जाए।उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्धता बढ़ाने की भी अपील की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रोबोट चौराहे पर अधूरा मेट्रो कार्य बना परेशानी का कारण शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास पर बढ़ती लागत असली महंगाई: डॉ. जेम्स पाल