इंदौर। शहर के व्यस्ततम रोबोट चौराहे पर लंबे समय से चल रहा मेट्रो निर्माण कार्य अब आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वर्षों से यहां मेट्रो ट्रैक का काम अधूरा पड़ा हुआ है, जिससे रोजाना यातायात प्रभावित हो रहा है और लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ता है।क्षेत्रवासियों के अनुसार निर्माण कार्य की धीमी गति के चलते धूल, अव्यवस्थित सड़कें और ट्रैफिक समस्या लगातार बनी हुई है। लोगों का कहना है कि आखिर यह काम कब पूरा होगा, इसकी स्पष्ट जानकारी भी नहीं मिल पा रही है। नागरिकों ने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है।स्थानीय लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी यदि गंभीरता दिखाएं तो वर्षों से लंबित यह कार्य जल्द पूरा हो सकता है और शहरवासियों को राहत मिल सकती है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सरकार-संगठन समन्वय पर भाजपा की बड़ी बैठक, मंत्रियों के कामकाज की हुई समीक्षा आपराधिक मामलों को ‘सिविल विवाद’ मानकर खारिज करने की प्रवृत्ति पर उठे सवाल