रतलाम। प्रदीप चौधरी। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के आलोट के पास रविवार सुबह बड़ा रेल हादसा टल गया। त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के AC कोच B-1 में अचानक भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते दो डिब्बों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना सुबह करीब 5:30 बजे कोटा रेल मंडल के लूणी रीछा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच हुई। आग लगते ही ट्रेन में रेलवे के हूटर बजने लगे और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि रेलवे स्टाफ, RPF और यात्रियों की सतर्कता से कोच में सवार सभी 68 यात्रियों को करीब 15 मिनट के भीतर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सौरभ जैन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,कोटा मंडल जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। रतलाम रेल मंडल के DRM अश्वनी कुमार मौके के लिए रवाना हुए। वहीं राहत एवं बचाव कार्य के लिए रतलाम से दुर्घटना राहत ट्रेन (ART/ARME) और टॉवर वैगन को घटनास्थल भेजा गया।शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि रेलवे अधिकारियों द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। घटना के चलते दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर कुछ समय के लिए रेल यातायात भी प्रभावित रहा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शराब के नशे में बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, मां और पत्नी को भी पीटा चोइथराम चौराहे पर छात्रों से मारपीट, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल