इंदौर। प्रदीप चौधरी। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के चोइथराम चौराहे स्थित एक पिज्जा दुकान पर छात्रों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ छात्र दुकान पर पिज्जा खाने पहुंचे थे, जहां विवाद के बाद दुकानदार ने कथित तौर पर कुछ लोगों को बुलाकर छात्रों के साथ जमकर मारपीट करवाई। घटना में जानलेवा हमला करने के भी आरोप लगाए गए हैं। View this post on Instagram पीड़ित छात्रों का कहना है कि घटना के बाद वे शिकायत लेकर राजेंद्र नगर थाने पहुंचे, लेकिन वहां भी उनकी सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि पुलिस द्वारा गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करने के बजाय केवल सामान्य कार्रवाई कर मामला शांत करने का प्रयास किया गया।घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवक मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही गुंडागर्दी से आमजन में भय का माहौल है।वहीं नागरिकों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में भीषण आग, दो डिब्बे चपेट में; 68 यात्री सुरक्षित भड़काऊ भाषण मामले में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर FIR दर्ज