बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के खारसी क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपने ही परिवार पर हमला कर दिया। आरोपी ने पहले अपनी मां और पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की, फिर बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग पिता पर छुरी से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।जानकारी के अनुसार घटना के दौरान घर में विवाद बढ़ने पर आरोपी का गुस्सा इस कदर बढ़ गया कि उसने परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। पिता द्वारा रोकने की कोशिश करने पर आरोपी ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में एम्स कोठीपुरा रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।घटना के बाद बड़े भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।एसपी संदीप धवल ने घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जूनी इंदौर में महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला, आरोपी गिरफ्तार राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में भीषण आग, दो डिब्बे चपेट में; 68 यात्री सुरक्षित