भोपाल। प्रदीप चौधरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह तथा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने लगभग 20 मंत्रियों के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक में मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में उनके प्रवास, संगठनात्मक कार्यक्रमों में सहभागिता और संगठन के साथ बेहतर समन्वय को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। संगठन की रचना, बैठकों की नियमितता तथा सरकार और संगठन के बीच तालमेल को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिलों में स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनबाड़ी केंद्रों सहित राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही सरकार की योजनाओं और नीतियों का जमीनी स्तर पर कितना प्रभाव दिखाई दे रहा है, इस संबंध में मंत्रियों से फीडबैक भी लिया गया।बैठक में गेहूं खरीदी सहित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों पर सरकार की प्रगति का आंकलन किया गया। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से उनके विभागों की उपलब्धियों और अब तक किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।बैठक में प्रधानमंत्री Narendra Modi की अपेक्षाओं के अनुरूप पेट्रोल-डीजल की बचत और सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग पर बल दिया गया। इसके लिए वर्क फ्रॉम होम और वर्चुअल बैठकों को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए गए।हेमंत खण्डेलवाल ने बताया कि कोर कमेटी की बैठक भी वर्चुअल माध्यम से आयोजित की जा रही है। जिन मंत्रियों से चर्चा नहीं हो सकी, उनके साथ सोमवार को अलग से बैठक होगी। साथ ही सोमवार को सभी नवनियुक्त निगम-मंडल अध्यक्षों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया है, जिसमें जनता से संवाद, व्यवहार और संगठनात्मक अनुशासन पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल और कार्यशैली को अधिक प्रभावी बनाने पर लगातार फोकस किया जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जीआरपी इंदौर की मुस्तैदी से महिला यात्री को मिला लाखों का सामान, ईमानदारी की मिसाल बनी पुलिस रोबोट चौराहे पर अधूरा मेट्रो कार्य बना परेशानी का कारण