इंदौर। थाना चंदन नगर क्षेत्र में दिनदहाड़े हुए हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते फरियादी पर लोहे के तेजधार चाकू से हमला किया था, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस के अनुसार 16 मई 2026 को चंदू वाला ऑफिस, चंदू वाला रोड चंदन नगर क्षेत्र में रहने वाले मेहबूब कुरैशी पिता जब्बार कुरैशी पर आरोपी सुनील द्वारा जान से मारने की नीयत से पेट में चाकू से वार किया गया। हमले में घायल मेहबूब कुरैशी गंभीर रूप से घायल होकर उपचाररत हैं।घटना के बाद थाना चंदन नगर में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 626/2026 धारा 109(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त जोन-4 Sunil Mehta द्वारा आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चंदन नगर पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की।पुलिस टीम ने कुछ ही घंटों में आरोपी सुनील पिता दयाराम भील (गिरवाल), उम्र 24 वर्ष, निवासी धर्मराज कॉलोनी एरोड्रम इंदौर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल लोहे का तेजधार चाकू भी बरामद किया है।पुलिस आरोपी से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर रही है। थाना चंदन नगर पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की सराहना की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नायब तहसीलदार ने पति पर लगाया प्रताड़ना और मारपीट का आरोप, मामला दर्ज देवरी ग्राम पंचायत अंतर्गत कांटी 61 तालाब में मनरेगा तहत जेसीबी मशीन से कराया जा रहा कार्य, वीडियो हो रहा वाइरल