लाखो की राशि का हुआ आहरण-आरोप देवरी, जवा। रीवा जिले के सभी जनपद पंचायत में जमकर भ्रस्टाचार होने की खबरे सामने आती रहती है लेकिन संबंधित सीईओ के द्वारा कार्यवाही न कर नोटिस भेज कर खानापूर्ति कर दी जाती है इसी बजह से सभी ग्राम पंचायतों में सरपंच/सचिव भ्रस्टाचार करते आ रहे है। इसी कड़ी में जवा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी से मनरेगा के तहत जेसीबी मशीन से खुदाई करते एक वीडियो वाइरल हो रहा है। जबकि शासन के नियमानुसार मनरेगा का कार्य स्थानीय मजदूरों से कराना चाहिए ताकि शासन के मंशानुसार गांव के गरीब मजदूरों को ग्राम पंचायत में ही रोजगार मिल सके। लेकिन ग्राम पंचायत देवरी सरपंच और सचिव शासन के आदेशों को दरकिनार करते हुए मनमानी तरीके से गरीबो का हक मारते हुए जेसीबी मशीन से काम कराया जा रहा है जिसे लेकर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है। आरोप है कि पूरे ग्राम पंचायत में कई योजनाओं में जमकर भ्रस्टाचार किया गया है इसी तरह से बीते बर्ष भी जेसीबी मशीन से तालाब में काम करते वीडियो वाइरल हुआ था जिसमे लाखो का घोटाला हुआ था।खबर का प्रकाशन भी हुआ लेकिन पूरा मामला भ्रस्टाचार का भेंट चढ़ गया था। कार्यवाही नही होने से सरपंच सचिव के हौशले आज भी बुलंद है। और वही प्रक्रिया अपनाते हुए सरपंच/सचिव और दलाल पुनः इस बार कांटी 61 तालाब में जेसीबी मशीन लगाकर मनरेगा के तहत काम करा रहे है जिसका विरोध ग्रामीणों ने किया है और आरोप भी लगाए है बिना कार्य कराए ही लाखो रुपये निकल गए और उपयंत्री के द्वारा टीएस भी नही किया गया है सिर्फ थोड़ी थोड़ी मिट्टी खोद कर भीठे में डाला जा रहा है। जिसे लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से जांच कराकर कार्यवाही की मांग की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दिनदहाड़े हत्या के प्रयास का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, चंदन नगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई जीआरपी इंदौर की मुस्तैदी से महिला यात्री को मिला लाखों का सामान, ईमानदारी की मिसाल बनी पुलिस
You must be logged in to post a comment.