गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में पदस्थ एक महिला नायब तहसीलदार ने अपने पति पर घरेलू हिंसा, मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता आरती गौतम की शिकायत पर कैंट थाना पुलिस ने आरोपी पति विजेंद्र उचाड़िया के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी शादी 21 जनवरी 2020 को मुरैना निवासी विजेंद्र उचाड़िया से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। आरती गौतम के अनुसार पति अक्सर गाली-गलौज करता था और दहेज को लेकर ताने देता था।शिकायत में कहा गया है कि आरोपी पति उनकी सैलरी पर कब्जा करना चाहता था और लगातार पैसों की मांग करता था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि होली-दीवाली जैसे त्योहारों पर भी उन्हें मायके जाने की अनुमति नहीं दी जाती थी। साथ ही अतिरिक्त रकम लाने का दबाव बनाया जाता था।नायब तहसीलदार के अनुसार हाल ही में गुना में ट्रांसफर होने के बाद भी प्रताड़ना जारी रही। 12 मई को पैसों और जेवरात को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपी ने कथित रूप से उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि हाथ मरोड़कर जमीन पर पटक दिया गया, जिससे उनके मुंह, हाथ और दांत में चोटें आईं। इसके अलावा मोबाइल फोन तोड़ने और सरकारी कार्य में उपयोग होने वाला लैपटॉप व जेवरात लेकर फरार होने का भी आरोप लगाया गया है।पीड़िता ने कहा कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए वह लंबे समय तक चुप रहीं, लेकिन प्रताड़ना बढ़ने पर उन्हें पुलिस की शरण लेनी पड़ी। कैंट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कटनी में सोने-चांदी के बड़े भंडार का दावा, खनन परियोजना से रोजगार की उम्मीद दिनदहाड़े हत्या के प्रयास का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, चंदन नगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई