पाली। राजस्थान के पाली जिले के सोजत क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। शादी नहीं होने से परेशान एक युवक ने तांत्रिक के बहकावे में आकर 11 वर्षीय मासूम की कथित नरबलि दे दी। आरोपी ने बच्चे का अपहरण कर जंगल में ले जाकर धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।घटना शिवपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जानकारी के अनुसार, बच्चा मदरसे से पढ़कर दोपहर में अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उसे बहला-फुसलाकर तालाब किनारे जंगल में ले गया। वहां आरोपी ने बच्चे के हाथ-पैर बांध दिए और शोर न मचा सके इसलिए उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद तंत्र-मंत्र की कथित प्रक्रिया करते हुए आरोपी ने धारदार हथियार से मासूम का गला काट दिया।शव के पास मिला तंत्र-मंत्र का सामानपुलिस को घटनास्थल से टूटी मटकी, तंत्र-मंत्र में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और अन्य संदिग्ध वस्तुएं मिली हैं। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और सामग्री जब्त कर जांच शुरू की।हत्या के बाद खुद दी परिवार को सूचनाबताया जा रहा है कि आरोपी हत्या के बाद बेहद चालाकी से बच्चे के घर पहुंचा और उसके दादा को बताया कि तालाब किनारे उनके पोते का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां मासूम की लाश देखकर कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना देने के बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन परिजनों द्वारा बताए गए संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे तलाश कर गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में कबूला जुर्मपुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि लंबे समय से उसकी शादी नहीं हो रही थी, जिसके चलते वह कई तांत्रिकों और भोपा के संपर्क में था। इसी दौरान एक तांत्रिक ने कथित रूप से उसे कहा कि नरबलि देने से उसकी शादी हो जाएगी। इसके बाद उसने बच्चे को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम दिया।पुलिस अब उस तांत्रिक की तलाश में जुटी है जिसने आरोपी को कथित रूप से नरबलि देने के लिए उकसाया था। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन चीन से मिले गिफ्ट डस्टबिन में फेंककर लौटे ट्रंप, सुरक्षा कारणों से नष्ट किए फोन और पिन यूपी में आंधी का कहर: बरेली में टिन शेड संग हवा में उड़ा युवक, वायरल वीडियो ने दहलाया