बरेली। उत्तर प्रदेश में आए तेज आंधी-तूफान ने कई जिलों में भारी तबाही मचा दी है। इस बीच बरेली से सामने आए एक वायरल वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो में एक युवक टिन शेड के साथ तेज हवाओं में हवा में उड़ता दिखाई दे रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मामला भमौरा थाना क्षेत्र के बमियाना गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, अचानक तेज आंधी शुरू होने पर युवक टिन शेड का सहारा लेकर खड़ा था। तभी तेज हवाओं ने टिन शेड को उखाड़ दिया और युवक भी उसके साथ हवा में ऊपर उठ गया।युवक के हाथ-पैर में गंभीर चोटेंबताया जा रहा है कि युवक का नाम ‘नन्हे’ है। हादसे में उसके दोनों हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उसका उपचार जारी है। कुछ सेकंड के इस वीडियो में आंधी की भयावहता साफ नजर आ रही है।गांव में मची अफरा-तफरीस्थानीय लोगों के अनुसार, आंधी इतनी तेज थी कि कई पेड़, बिजली के खंभे और टिन शेड तक उड़ गए। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे बेहद डरावना बताया, जबकि कुछ ने कहा कि उन्होंने ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा।कई जिलों में तूफान का असरआंधी और बारिश का असर केवल बरेली तक सीमित नहीं रहा। प्रयागराज, भदोही, फतेहपुर और सोनभद्र समेत कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश से नुकसान की खबरें सामने आई हैं। मौसम विभाग ने पहले ही खराब मौसम और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया था।फिलहाल बरेली का यह वीडियो पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे देखकर दहशत में हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शादी के लिए ‘नरबलि’ का खौफनाक खेल, तांत्रिक के कहने पर युवक ने 11 वर्षीय मासूम की हत्या की जीरा, सौंफ और अजवाइन का मिश्रण: पेट से लेकर बीपी तक कई समस्याओं में फायदेमंद